धर्मशीला गुप्ता एवं संजय झा जी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई – मुकुन्द चौधरी

दरभंगा :आज दिनांक 14 फरवरी 2024 को बिहार प्रदेश भाजपा आईटी सोशल मीडिया विभाग के पूर्व क्षेत्रीय प्रभारी मुकुंद चौधरी ने बयान जारी कर भाजपा से बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर धर्मशीला गुप्ता एवं जनता दल यूनाइटेड से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संजय झा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी एवं जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और इसी का परिणाम है दरभंगा जिले की निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता डॉ धर्मशिला गुप्ता को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के इस निर्णय से दरभंगा सहित मिथिलांचल के सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनों में हर्ष व्याप्त है। डाक्टर धर्मशीला गुप्ता ने पूरे बिहार में महिलाओं के अधिकार एवं सम्मान के लिए संघर्ष करने का काम किया है,और इसी का परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व में उन्हें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।

साथ ही उन्होंने जनता दल यू से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संजय झा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया। ऐसा पहली बार हुआ है की मिथिलांचल से दो लोगों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मिथिलांचल से जुड़ी समस्याओं को दोनों लोग संसद के उच्च सदन में पूरी मजबूती से उठाएंगे।

Leave a Comment