बेनीपुर विधानसभा के एनडीए की बैठक में ललित कुमार यादव ने भाजपा की सदस्यता ली 

दरभंगा : आज बेनीपुर विधानसभा अंतर्गत बहेड़ी प्रखंड स्थित आईटीआई कॉलेज में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कार्यकर्ताओं की बैठक में दरभंगा सांसद व भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी डॉ. गोपाल जी ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है, वैश्विक पटल पर भारत को नई पहचान मिली है।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं से केन्द्र एवं राज्य की एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए लोगों से जनसंपर्क करने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदीमय है, प्रधानमंत्री मोदी जी के गारंटी व उनके सशक्त कार्यशैली पर देशवासियों ने सम्पूर्ण विश्वास जताया है, देश में फिर एक बार प्रचंड जनादेश के साथ मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मोदी जी के लोकप्रियता से विपक्ष हताश व निराश है, 400 से अधिक लोकसभा सीटों के साथ केंद्र में एनडीए सरकार बननी तय है।

सांसद ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को तक विकास की धारा पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नीति के कारण देश और राज्य विकास के अमृत काल के दौर से गुजर रहा है।

मौके पर बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूती के साथ कार्य करें और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा दरभंगा व मिथिला का ऐतिहासिक विकास हुआ है और मिथिला व बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

एनडीए कार्यकर्ताओं ने सांसद गोपाल जी ठाकुर एवं विधायक विनय चौधरी जी का मिथिला परंपरा अनुसार स्वागत व सम्मान किया। वहीं एनडीए की बैठक में बेनीपुर विधानसभा के ललित कुमार यादव ने भाजपा की सदस्यता ली।

इस कार्यक्रम की, अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश सिंह, संचालन जदयू अध्यक्ष रहे विपिन मंडल ने एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता देवी ने की।

इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, लोकसभा प्रभारी उमेश कुशवाहा, पूर्व प्रत्याशी विजय सिंह, रालोजद नेता राजीव कुशवाहा, रामनारायण ठाकुर, प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, बहेड़ी नगर परिषद अध्यक्ष मनोज लाल देव, उप मुख्य पार्षद राजू चौधरी, बेनीपुर के उपमुख्य पार्षद राजीव ठाकुर, पूर्व प्रखंड उप प्रमुख प्रेम झा, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विपिन मंडल, कीर्ति मोहन झा, मोहम्मद कामरान, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष समसुध होद्दा, आसाराम चौधरी बालकृष्ण आचार्य, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश राय, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजनीश सुंदरम, प्रवीण झा, अवधेश पासवान, त्रिवेणी महतो, मंडल महामंत्री छोटे राजा, विधानसभा प्रभारी आदित्य नारायण मन्ना जी, संयोजक मुनेंद्र यादव जी, पिंटू झा, अभयानंद जी, सरवन चौधरी, बीरबल राय, अमरनाथ शर्मा, निभा देवी सीताराम मांझी, भोलानाथ मंडल विकास चौधरी, गजेंद्र जी, राम उदगार यादव, रामसागर ठाकुर, विष्णु दयाल जी, रमन जी पासवान, अमित झा पप्पू, अमरनाथ राय, राजदेव जी आनंद ठाकुर जी, शिव शंकर जी, राम विलास जी सहित कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Comment