JAN SURAJ जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों का हुआ पुनर्गठन, रेखा देवी बनी जिला महिला अध्यक्ष, जिला विचार मंच प्रमुख चुने गए कार्तिकेय कुमार
*दरभंगा।* जन सुराज दरभंगा जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों के पुनर्गठन को लेकर आज 25 जनवरी 2025 को श्यामा रेजीडेंसी स्थित पार्टी जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां जिला अध्यक्ष बिल्टू सहनी की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।
जहां रेखा देवी को जिला महिला अध्यक्ष बनाया गया। प्रो. सुरेंद्र मोहन यादव को जिला अभियान समिति संयोजक चुना गया। वहीं, फैज मोहम्मद को प्रमंडल अध्यक्ष, नीलम पासवान को सदर अनुमंडल महिला अध्यक्ष, ज्योति सिंह को जिला सचिव और मंजर हुसैन को जिला कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।
*सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर समुचित विकास करना हमारा लक्ष्य: रेखा देवी*
जिला महिला अध्यक्ष रेखा देवी ने कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को पूरी मजबूती से निर्वहन करने का प्रयत्न करुंगी। हमारी कोशिश है कि सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर समुचित विकास की राह पर चला जाए। जिससे जिला समेत राज्य के विकास में हमारी भागीदारी बेहतर हो।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद ठाकुर, प्रदेश युवा संगठन महासचिव आमिर हैदर, राज्य समिति सदस्य विप्लव चौधरी, राज्य समिति सदस्य रामप्रवेश ठाकुर समेत संघठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
जन सुराज विचार मंच के जिला प्रमुख चुने गए कार्तिकेय कुमार
जन सुराज विचार मंच के दरभंगा जिला प्रमुख की जिम्मेदारी कार्तिकेय कुमार को दिया गया है। विचार मंच के माध्यम से जिलेभर के बुद्धिजीवियों को एक जुट करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य है कि, जिला समेत राज्य के विकास के लिए बुद्धिजीवियों की बौद्धिक भागीदारी हो सके।
जिले के बुद्धिजीवियों को एकजुट कर संगठन को मजबूत करना हमारा लक्ष्य: कार्तिकेय कुमार
जन सुराज विचार मंच के जिला प्रमुख बने कार्तिकेय कुमार ने कहा कि इस मंच के माध्यम से जिलेभर के बुद्धिजीवियों को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। ताकि जिले व राज्य के विकास के लिए उनकी बौद्धिक भागीदारी शामिल किया जा सके। हमारा प्रयास है की जिले के सभी प्रखंडों व पंचायत में लोगों तक हमारा विचार पहुंचे और अधिक से अधिक संख्या में बुद्धिजीवी लोग हमारे मंच से जुड़े। इस मंच के माध्यम से अपने क्षेत्र की समस्या उठाएं और अपनी मांग रखें।
इस अवसर पर समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना बनाई।