Darbhanga डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

दरभंगा : समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों,सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई

जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा किए। उन्होंने संबंधितllll पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि माह के अंत तक 1.25 लाख आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाl जाएँ। आयुष्मान कार्ड में जिला का राज्य स्तर पर तीसरा स्थान है, जिलाधिकारी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी सुपात्र व्यक्ति हैं उन्हें आयुष्मान कार्ड से जोड़े, जिससे कि उन्हें 5 लाख तक इलाज की राशि सरकार के द्वारा दी जाती है। सभी जन वितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। अभी तक 19.5 लाख से अधिक सुपात्र जिलेवासियों को इससे जोड़ा गया हैp

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी गर्वती महिलाओं को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से चिन्हित कर उनकी नियमित एवं मासिक एएनसी जाँच सुनिश्चित की जाए। शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसंग कराने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
साथ ही सभी स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सक रोस्टर ड्यूटी, प्रसव कक्ष में कार्यरत स्टाफ, एएनएम एवं पैरामेडिकल स्टाफ का अद्यतन रोस्टर डिस्प्ले साइन बोर्ड (अनिवार्य) लगाने का निर्देश दिया। सभी पीएचसी प्रभारी को इसे 7 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया कि मानक के अनुरूप सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पीएचसी या सीएचसी में दवाओं की कमी की सूचना मिलने पर संबंधित पदाधिकारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले रोगियों के लिए सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि रोगियों को आधे घंटे से अधिक नहीं बैठाएं और तत्काल सभी प्रकार सभी प्रकार की दवाएं स्वास्थ्य केंद्रों से ही उपलब्ध करायें।

उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल वार्ड में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं चिकित्सक द्वारा मरीजों की नियमित जाँच सुनिश्चित की जाए। परिवार नियोजन कराने वाले मरीजों को बेड की सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।।
मुख्यमंत्री के साथ निश्चय पार्ट 3 के अंतर्गत सभी रोगियों को सम्मान के साथ इलाज करें और सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध करायें।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं स्वास्थ्य प्रबंधकों को निर्देशित किया कि ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी जैसी सुविधाएँ आवश्यकता अनुसार सभी मरीजों को आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएँ। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। सरकार के द्वारा प्राप्त संसाधनों का बेहतर उपयोग कर रोगियों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों को निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य इंडिकेटरों में आवश्यक सुधार लाएँ तथा सभी कार्यों का समय पर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि ओपीडी में अधिक से अधिक मरीजों को देखा जाए, डॉक्टरों की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित हो तथा ओपीडी समय पर प्रारंभ की जाए।
जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध ईसीजी मशीन, अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे मशीनों को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया ताकि मरीजों को पूरा लाभ मिल सके।

प्रसव को बढ़ावा देने हेतु जिलाधिकारी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए तथा आशा एवं एएनएम के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने को कहा।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अगली समीक्षा बैठक में सभी स्वास्थ्य इंडिकेटरों में ठोस एवं स्पष्ट सुधार दिखाई देना चाहिए।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ.अरुण कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक प्रभात कुमार राजू स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी डॉक्टर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरीय एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment