Citizen Awaz : दरभंगा बिहार ही नहीं देश स्तर पर उत्तर भारत तथा पूर्वोत्तर भारत को जोड़ने का केंद्र बिंदु है। दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाली आमस दरभंगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में तेजी लाने सहित इस क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के सम्बंध में पहल किए जाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र सौंपकर आग्रह किया गया है।
स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने शुक्रवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली स्थित उनके मंत्रालय कक्ष में मुलाकात करने के बाद उपरोक्त बातें कही है।
सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से हुई मुलाकात के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्रीय मंत्री को दरभंगा तथा दरभंगा से होकर गुजरने वाली महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के सम्बंध में पहल करने के लिए पत्र सौंपकर आग्रह किया गया है।
सांसद डा ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को सौंपे पत्र में
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र में नए ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधी परियोजनाओं की संभावनाओं को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया गया है तथा इसके साथ ही एनएच – 27 सकरी से भाया धरौड़ा, बेनीपुर, बिरौल, कुशेश्वरस्थान होते हुए खगड़िया-महेशखूंट एनएच 107 तथा इस सड़क में धरौड़ा से दोनार दरभंगा निर्माणाधीन आरओबी तक लगभग 22 किलोमीटर लिंक रोड जोड़ने की पहल की मांग की गई है। सांसद डा ठाकुर के अनुसार केंद्रीय मंत्री को सौंपे पत्र में एनएच 27 विदेश्वरस्थान से भाया – उजान,बेनीपुर बहेरा बहेड़ी,बेगूसराय एनएच 31तक फोर लेन सड़क बनाए जाने ,भारत माला परियोजना से निर्माणाधीन उमगांव उच्चैठ से महिषी तारा स्थान सड़क में भेजा जहां कोशी नदी में बनने वाले पुल के दक्षिण दिशा में जमालपुर-मुसहरिया, गंडौल,बलुआहा होते हुए महिषी,बनगांव बाबा कुटी एनएच 327A तक फोर लेन सड़क का निर्माण किए जाने,आमस दरभंगा एक्सप्रेस-वे दरभंगा रामनगर आईटीआई से भाया शंकर लोहार, बिरौल होते हुए सहरसा एनएच 107 तक फोर लेन सड़क बनाया जाने की संभावनाओं पर पहल किए जाने का आग्रह किया गया है।
सांसद डा ठाकुर ने बताया कि इस पत्र में 234 करोड़ की लागत से एनएच 27 की कीजा रही नवीनीकरण कार्य को तेजी से पूरा करने तथा इस एनएच में दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर वहां दुर्घटना रोकने के लिए विशेष निर्देश अंकित करने, दिल्ली मोड़ से जयनगर तक जाने वाली एनएच 105 सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किए जाने तथा दरभंगा शहर में निर्माणाधीन आरोबी के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए आग्रह किया गया है।
सांसद डा ठाकुर बताया कि नेपाल के पशुपतिनाथ धाम बैद्यनाथ धाम हाई स्पीड कॉरिडोर में दरभंगा के कुशेश्वरस्थान को जोड़ने के लिए इसी सप्ताह लोकसभा में शून्यकाल के दौरान चर्चा कर केंद्रीय मंत्री गडकरी जी का ध्यान आकृष्ट कराया था।