Citizen Awaz Darbhanga : भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन के मद्देनज़र रामजुलम उच्च विद्यालय, केवटी बनवारी में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार दने औचक निरीक्षण किये*l।
यहां जनगणना कार्य के द्वितीय चरण के अंतर्गत कुल चार बैचों का प्रशिक्षण आज से प्रारंभ हुआ है, जो 18 अप्रैल तक संचालित होगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रशिक्षण कक्ष में जाकर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से प्रशिक्षण की प्रगति एवं विषयवस्तु के संबंध में गहन पूछताछ की तथा की आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सटीकता एवं गंभीरता के साथ सीखें, ताकि फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अपने आवंटित क्षेत्र की प्रत्येक बसावट का समुचित रूप से सर्वेक्षण सुनिश्चित करें,ताकि कोई भी परिवार या क्षेत्र छूट न पाए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर,जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी केवटी चन्द्र मोहन पासवान, अंचल अधिकारी भास्कर कुमार मंडल, बीपीआरओ कुणाल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षकों के रूप में प्रशांत कुमार झा, विकास कुमार दत्ता, सत्येन्द्र कुमार सुमन, विजय कुमार श्रीवास्तव, मनीष कुमार झा, सुधांशु कुमार, खुशबू झा एवं काजल कुमारी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जनगणना कार्य को प्रभावी एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।