Citizen Awaz Darbhanga : जिले की मौलिक समस्याओं तथा केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य प्रायोजित योजनाओं में प्रगति लाने के लिए स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय के साथ उनके कार्यालय कक्ष में एक समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन योजनाओं की विंदुवार समीक्षा की।
सांसद डा ठाकुर ने आयुक्त के साथ जिले में जल संकट की समस्या का स्थाई समाधान किए जाने,पिछले दिनों अतिवृष्टि तथा ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकारी सहायता, निर्माणाधीन दरभंगा एम्स,दरभंगा में पटना हाई कोर्ट बेंच की स्थापना, दरभंगा में बंद पड़े सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक, दरभंगा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इनडोर सेवा शुरू करने, डीएमसीएच की अतिक्रमित, डीएमसीएच के रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित करने मिथिला क्षेत्र के लिए दरभंगा में औद्योगिक बोर्ड की स्थापना के प्रशासनिक पहल किए जाने दरभंगा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में बंद पड़े दूरस्थ शिक्षा केंद्र को शीघ्र शुरू करने तथा दरभंगा स्थित दोनों विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने, दरभंगा स्थित महिला प्रौद्योगिकी संस्थान का जीर्णोद्धार करने, बाढ़ नियंत्रण, मत्स्य संपदा योजना तथा पश्चिमी कोशी तटबंध के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार से आबंटित राशियों से किए जा रहे निर्माण कार्यों एवं पहल की वास्तविक स्थिति , रामनगर आईटीआई से सहरसा तथा नए ग्रीनफील्ड हाइवे के लिए पहल शुरू करने दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण कवि कोकिल बाबा विद्यापति के नाम पर किए जाने शहर में निर्माणाधीन आरोबी तथा एलिवेटेड सड़क निर्माण की प्रगति जैसे मुद्दों विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन परियोजनाओं पर चर्चा की तथा निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाने के लिए पहल करने का आग्रह किया तथा नई योजनाओं के लिए विभागीय स्तर पर प्रस्ताव एवं पहल का आग्रह किया।
सांसद डा ठाकुर आयुक्त के साथ योजनाओं की विंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि दरभंगा मिथिला का केंद्र बिंदु बताते हुए कहा कि पिछले 20 मार्च को व्यापक स्तर पर हुए अतिवृष्टि तथा ओलावृष्टि से दरभंगा के किसानों को काफी नुकसान हुआ था जिसकी भरपाई के लिए लोकसभा में भी चर्चा किए थे एवं बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से भेंट कर इस संबंध में चर्चा किए थे। लोकसभा एवं बिहार के कृषि मंत्री से किसानों को मुआवजे के लिए अद्यतन रसीद एवं जमाबंदी से मुक्त करने का लिखित रूप से आग्रह भी किया था।
सांसद डा ठाकुर आयुक्त के साथ इन डीएमसीएच से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इस अस्पताल के रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित करने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इनडोर सेवा शुरू कराने के शीघ्र प्रशासनिक पहल का आग्रह किया।
सांसद डा ठाकुर ने आयुक्त के साथ समीक्षा के क्रम में दरभंगा शहर में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की पहल के लिए नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर राज्य एवं केंद्र सरकार को भेजने की पहल का आग्रह करते हुए कहा कि मखान से संबंधित नए उद्योग तथा रेलवे आधारित औद्योगिक संभावनाओं पर पहल की आवश्यकता है।
सांसद डा ठाकुर आयुक्त के साथ चर्चा करते हुए कहा हर विभाग से सम्बंधित योजना की अलग अलग बैठक कर निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाने तथा नए योजनाओं के प्रस्ताव के लिए पहल शुरू करें।