Citizen Awaz Darbhanga : पादप विज्ञान विशेषज्ञ एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट, सतना, मध्य प्रदेश के पूर्व कुलपति के साथ प्रो नीलिमा गुप्ता, पूर्व कुलपति, डॉ हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर, एमपी के द्वारा विश्वविद्यालय के एमकेएस पुस्तकालय (राज पुस्तकालय) का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध सामग्रियों में निहित ज्ञान को भारतीय शोध अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सामग्री कहा। उन्होंने इन दुर्लभ पुस्तकों के संग्रह को विश्वविद्यालय को प्रदान करने के लिए राज परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया और कहा कि राज दरभंगा के महान शैक्षिक अभिरूचि के कारण ही इतनी समृद्ध पुस्तकालय संग्रहण किए गये होंगे। विश्वविद्यालय द्वारा इस अमूल्य धरोहर को संरक्षित किए जाने हेतु डिजिटलकरण के साथ भौतिक संरक्षण के प्रति साकांक्षता की बात कही। उनके सहयोग के लिए विश्वविद्यालय के पदाधिकारी प्रो एच के सिंह, डॉ उमाकांत पासवान एवं डॉ संतोष कुमार झा आदि उपस्थित थे।