Darbhanga शीघ्र दिखेगा 9 करोड़ लागत से म्यूज़ियम गुमटी लाइट आरोबी निर्माण कार्य का प्रगति : सांसद

दरभंगा : विश्व स्तरीय निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन से सटे दक्षिण लाइट आरोबी के निर्माण कार्य में शीघ्र तेजी दिखेगा जिसके लिए रेलवे अधिकारयों तथा अभियंताओं को सख्ती से निर्देश दिए गए हैं तथा पूर्व से तकनीकि समस्याओं के कारण इसके निर्माण कार्य में विलंब हुआ है लेकिन अब इसके निर्माण कार्य को मिशन मोड में पूरा किया जाएगा।
स्थानीय सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डा गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार की देर संध्या समस्तीपुर के डीआरएम ज्योति प्रकाश पाण्डे सहित रेलवे के अन्य अधिकारियों तथा अभियंताओं के साथ म्यूजियम गुमती स्थित निर्माणाधीन लाइट आरोबी का निरीक्षण करने के बाद उपरोक्त बातें कही।
सांसद डा ठाकुर ने म्यूजियम गुमटी के पास 9 करोड़ की लागत से बनने वाले लाइट आरोबी के निर्माण कार्य में हुए विलंब की भरपाई के लिए मिशन मोड में इस कार्य को पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि तेजी से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन बरसात पूर्व इसके सभी पाइलिंग का कार्य हर हाल में पूरा किया जाना है जिसके लिए अभियंता संवेदक को अतिरित सामग्री तथा मानव बल की व्यवस्था के लिए निर्देशित करें।
सांसद डा ठाकुर ने मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों तथा अभियंताओं को म्यूजियम लाइट आरोबी के निर्माण कार्य को चुनौती के रूप में लेने का निर्देश देते हुए कहा कि इस लाइट आरोबी के निर्माण कार्य में तकनीकी कारणों से विलंब हुआ है लेकिन अब इसे तेजी से पूरा करने के लिए अभियंता तथा संवेदक जी जान से जुट जाएं।
सांसद डा ठाकुर ने म्यूजियम गुमटी स्थित लाइट आरोबी को जाम के मुद्दे पर वरदान साबित होने वाला पहल बताते हुए कहा कि शहर और लक्ष्मीसागर मुहल्ले के साथ साथ शहर के पूरब की ओर से आने वाले आमजनों के लिए यह संजीवनी का कार्य करेगा।
सांसद डा ठाकुर ने अधिकारियों को हिदायत देते निर्देशित किया कि इसके निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाय ताकि शहर के लिए लाइफ़ लाइन साबित होने वाली यह लाइट आरोबी से लोगों को सहूलियत मिल सके।
सांसद डा ठाकुर ने रेलवे के क्षेत्र में दरभंगा में आधुनिकरण कार्यों तथा विस्तार के लिए पीएम मोदी सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि रेलवे विस्तार के मुद्दे पर दरभंगा में ऐतिहासिक विकास किए जा रहे हैं जो आने वाले समय में देश स्तर पर उदाहरण साबित होगा।
इस मौके पर रेलवे के समस्तीपुर के रेल प्रबंधक, रेलवे के वरीय अधिकारियों के साथ भाजपा के नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Leave a Comment