CITIZEN AWAZ : मारवाड़ी महाविद्यालय में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत रैली निकाल कर की गई

Marwari College हम दो हमारे दो, छोटा परिवार सुखी परिवार, बढ़ती जनसंख्या अभिशाप है

दरभंगा : जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत
आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मारवाड़ी महाविद्यालय में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत रैली निकाल कर की गई। रैली को प्रधानाचार्य प्रोफेसर एल पी जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। अपने संबोधन में प्रोफेसर जायसवाल ने कहा बढ़ती हुई जनसंख्या हमारे लिए घातक है इसलिए जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए हम जागरूक हों और समाज को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में यह भ्रांतियां हैं कि बेटा बेटी से ज्यादा जरूरी है लेकिन अब इस मिथ्या को दूर करने की आवश्यकता है। बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है। छोटा परिवार सुखी परिवार होता है। इसलिए जनसंख्या पर नियंत्रण रखने का हर संभव प्रयास हमें करनी चाहिए। सिविल सर्जन कार्यालय दरभंगा से सुनील कुमार एवं संजू कुमार पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के जिला एवं प्रखंड प्रतिनिधि के रूप में रैली में उपस्थित थे। छात्र-छात्राएं विभिन्न स्लोगन का तख्ता हाथ में लिए हुए आगे बढ़ रहे थे और नारे भी लगा रहे थे। स्लोगन इस प्रकार से था । हम दो हमारे दो, छोटा परिवार सुखी परिवार, बढ़ती जनसंख्या अभिशाप है, कम हो संतान तो जल्द पूरा हो अरमान, बेटा-बेटी एक समान। रैली में महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ० अरविंद झा, सहायक प्राध्यापक डा० अमित कुमार सिंह, डा० गजेन्द्र भारद्वाज, डा० प्रिया नन्दन, डॉ हेना गौहर, डा० जितेन्द्र कुमार, डॉ राजीव रंजन, डॉ सोनी कुमारी, डॉ राकेश रंजन, डा० चन्दन भारद्वाज, डॉ ललन कुमार, डॉ संतोष कुमार राय, डॉ जौनी तिर्की,डा मुकेश प्रसाद, डा० अभय कुमार पाठक, डॉ श्यामानंद चौधरी, डॉ अनिल कुमार, डॉ आशुतोष कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, सामान्य शाखा के प्रशाखा पदाधिकारी विजय कुमार, लेखा शाखा के प्रशाखा पदाधिकारी आनन्द शंकर, सहायक सौरभ सुमन, सीतेश, मोहनजी, रामपुकार, सुनील, शत्रुघ्न एवं आनन्द कुमार सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी सह गणित विभागाध्यक्ष डा० श्रवण कुमार ने किया।

Leave a Comment