धनतरेस पर निदेशक आफताब आलम ने बढ़ाया अपने कर्मचारियों का उत्साह
दरभंगा । लहेरियासराय धनतेरस के शुभ अवसर पर Maysha Developer Pvt. Ltd. कंपनी की ओर से अपने सैदनगर स्थित कार्यालय पर कर्मियों एवं सहयोगियों को उपहार देकर सम्मानित किया। कंपनी के निदेशक आफताब आलम ने कर्मचारियों को मिठाई के साथ उषा कंपनी का 15 लीटर क्षमता वाला वॉटर हीटर (गीजर) उपहार स्वरूप भेंट किया।
इस मौके पर संस्था के निदेशक आफताब आलम ने कहा कि धनतेरस के अवसर पर कंपनी की ओर से धनतेरस दिवाली पर अपने कर्मियों एवं सहयोगियों को यह छोटा-सा तोहफा दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाना और उनके प्रति कंपनी का स्नेह एवं सम्मान प्रकट करना है।

उन्होंने कहा कि कंपनी प्रत्येक त्योहार पर अपने कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए इस तरह के आयोजन करती रहती है। किसी भी संस्था की सफलता में उसके कर्मियों और सहयोगियों की अहम भूमिका होती है।

निदेशक ने बताया कि दरभंगा आसपास में उनकी कंपनी रियल एस्टेट के क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने दीपों के महापर्व दीपावली की सभी कर्मियों, सहयोगियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे। कार्यक्रम में संस्थान के कर्मियों ने गिफ्ट पाकर कंपनी के निदेशक के प्रति आभार व्यक्त किये।
