Patna News : जद(यू0) विधानपार्षद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई

गोपाल सिन्हा : संवाददाता

Patna News

पटना : 01, अणे मार्ग जाकर बुधवार को बिहार सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में जद(यू0) विधान पार्षद के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंटकर नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिये जाने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की एवं सभी विधान पार्षदों ने पुष्पगुच्छ देकर नीतीश कुमार का आभार प्रकट जताया।
उक्त अवसर पर विधान परिषद् के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’, विधानपार्षद डॉ0 संजीव सिंह, विधानपार्षद वीरेंद्र नारायण यादव,  विधानपार्षद  रीना यादव, विधानपार्षद कुमुद वर्मा, विधानपार्षद रेखा कुमारी,  विधानपार्षद वीरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधानपार्षद संजीव श्याम सिंह, सहित सी0पी0आई0 के विधानपार्षद प्रो0 संजय कुमार सिंह एवं जद(यू0) के प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह उपस्थित थे।

Leave a Comment