Site icon CITIZEN AWAZ

Patna News : अमित शाह के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत : सांसद

गृह मंत्री अमित शाह का सांसद डा गोपाल जी ठाकुर ने पाग अंगवस्त्र से किया सम्मानित

पटना : देश के गृह मंत्र अमित शाह के नेतृत्व में भारत की आंतरिक तथा बाह्य सुरक्षा मज़बूत हुई है एवं देश आज हर तरह से सुरक्षित है। वैश्विक स्तर पर हो रहे अप्रत्याशित घटनाओं तथा अशांति के बाद भी यदि भारत ने शांति का वातावरण बना हुआ है वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा गृह मंत्री अमित शाह के मजबूत आंतरिक कूटनीति का परिणाम है।
भाजपा के सांसद सह लोकसभा में पार्टी के सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने गृह मंत्री के बिहार आगमन पर पटना एयरपोर्ट स्टेट हैंगर पर स्वागत करने के बाद उपरोक्त बातें कही।
इस मौके पर सांसद डा ठाकुर ने गृह मंत्री शाह का मिथिला की संस्कृति और परंपरा के अनुसार पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
सांसद डा ठाकुर ने गृह मंत्री के पटना आगमन को बिहार के सुखद अवसर बताते हुए कहा कि इन्होंने जिस तरह से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया है उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है।
सांसद डा ठाकुर ने राज्यसभा के चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नामांकन में गृह मंत्री की मौजूदगी को बहुत बड़ा राजनीतिक संदेश बताते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार के विकास को एक नयी ऊंचाई मिलेगी।

Exit mobile version