शिक्षा विभाग का आदेश विद्यालयों की समय सारणी बदल गयी

पहली घंटी 10.00 बजे से आठवीं घंटी 04.00 बजे तक 

पटना : शिक्षा विभाग द्वारा निर्गत पूर्व अधिसूचना संख्या-2707, दिनांक-28.11.2023 के द्वारा पढ़ाई की पहली घंटी 09.30 बजे  से शुरू होकर आठवीं घंटी 03.30 बजे समाप्त की गयी थी समय सारणी को बदल दी गयी । कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव निदेशक, माध्यमिक शिक्षा द्वारा नई आदेश ज़ारी किया गया है। नए आदेश के अनुसार अब विद्यालयों में पहली घंटी 10.00 बजे से प्रारम्भ होकर आठवीं घंटी 04.00 बजे को समाप्त हो जाएगी। विद्यालयों में अब क्लास इसप्रकार चलीगी पहली घंटी सुबह 10.00 बजे  10.40 बजे तक, दूसरी घंटी 10.40 बजे से 11.20 बजे तक, तीसरी घंटी 11.20 बजे से 12.10 बजे तक, चौथी घंटी 12.10 बजे से 12.50 बजे तक, मध्यांतर 12.50 बजे  से 01.30 बजे तक, पांचवी घंटी 01.30 बजे से 02.10 बजे  तक, छठी घंटी 02.10 बजे से 02.50 बजे तक, सातवीं घंटी 02.50 बजे से 03.30 बजे तक एवं आठवीं घंटी 03.30 बजे से 04.00 बजे तक होगी। पूर्व में समय 8:30 बजे सें किया गया था। बीते दिनों विधानसभा में विपक्ष नए इस मामला को उठाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले पर विधानसभा में जवाब देते हुए कहा की समाय सारणी बदली जाएगी। विधानसभा में बहस के बाद शिक्षा विभाग माध्यमिक निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव का एक पत्र आया। पत्र में विद्यालयों खुलने की नए समय सारणी का जिक्र किया गया।

 

 

 

 

Leave a Comment