Bihar News: जदयू महिला प्रकोष्ट द्वारा 100 जरूरत मंद लोगो के बीच कंबल वितरण कर ठंड से राहत देने का छोटा सा प्रयास किया गया

गोपाल सिन्हा : संवाददाता

पटना: आज जेडीयू महिला की तरफ से बिहार की महिला जेडीयू अध्यक्ष भारती मेहता जी के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियका कुमार,महासचिव यास्मीन और पार्टी की नेत्रियों के साथ इस कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए पटना के नवगाछिया बस्ती बोरिंग रोड आदि सब जगह घूम घूम कर 100 जरूरत मंद लोगो के बीच कंबल वितरण कर ठंड से राहत देने का छोटा सा प्रयास किया गया।

प्रदेश महिला अध्यक्ष भारती मेहता, रुचि अरोड़ा, प्रियका कुमार ने बताया जेडीयू सदा सेवा कार्य में आगे रहता है और जेडीयू महिला का यह सेवा का निरंतर प्रयास सदा जारी रहेगा।महिला अध्यक्ष भारती मेहता जी ने बताया हमलोग लगातार इस सेवा के कार्य को करेंगे।रुचि अरोड़ा ने बताया सेवा ही धर्म है।प्रियका कुमार ने बताया सेवा ही कर्म है।आज इस सेवा कार्य में मुख्यता महिला प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि अरोड़ा,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियका कुमार महासचिव यास्मीन ने सेवा कार्य किया।

Leave a Comment