BJP DARBHANGA : भाजपा के नव जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना को सांसद ने दी बधाई

CITIZEN AWAZ सांसद : नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन को मिलेगी मजबूती 

दरभंगा : भाजपा संगठन महापर्व के क्रम में पार्टी कार्यालय में दरभंगा उत्तरी जिले के लिए आदित्य नारायण मन्ना को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नए दायित्वों के लिए बधाई दी है।
सांसद डा ठाकुर ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा यदि आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है तो उसमें संगठन की सबसे बड़ी भूमिका है।
सांसद डा ठाकुर ने भाजपा संगठन को कार्यकर्ताओं के लिए एक उदाहरण बताते हुए कहा कि भाजपा भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में इकलौती ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ स्तर का एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है।
सांसद डा ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि दरभंगा के दोनों सांगठनिक जिलाध्यक्ष को संगठन को मजबूत बनाने में उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगे

Leave a Comment