Site icon CITIZEN AWAZ

CITIZEN AWAZ : एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन हेतु वैैडमिंंटन विधा का चयन ट्रायल

CITIZEN AWAZ DARBHANGA : आज इंडोर स्टेडियम, लहेरियासराय, दरभंगा में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन हेतु वैैडमिंंटन विधा का चयन ट्रायल आयोजित किया गया।
चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जिला खेल पदाधिकारी,दरभंगा परिमल ने बताया कि एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र हेतु 12 से 14 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं का चयन किया जाना है।
चयन ट्रायल में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयन में निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में अभिषेेक कुमार,कुंदन कुमार एवं निशांत कुमार ने प्रतिभागियों का चयन किया।
बताया गया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को जिला खेल कार्यालय द्वारा भेजा जाएगा। चयनित खिलाड़ियों का परिणाम बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित किया जाएगा।
बैैडमिंंटन के लिए एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र ,दरभंंगा में प्रशिक्षण का संचालन किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों को खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,पटना द्वारा संचालित एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में पठन-पाठन,खेलकूद एवं भोजन तथा अवासन की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे खिलाड़ी राज्य एवं देश का नाम रौशन कर सकें। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 09 अप्रैल को हैंडबॉल के लिए चयन ट्रायल का आयोजन दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में कुमार अनुराग,ज्योति कुमारी,जीनत आरा एवं बलदेव मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version