CITIZEN AWAZ: राज्यस्तरीय विद्यालय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर 17 (बालक/बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम रवाना

दरभंगा :  खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अण्डर – 17(बालक/बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा के 34 सदस्य टीम आज रवाना हुई।

उपर्युक्त जानकारी देते हुए दरभंगा जिला खेल पदाधिकारी  परिमल ने कहा की प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 23 जुलाई तक मुंगेर जिला में किया जा रहा है, जिसमें अण्डर – 17 आयु वर्गो के सभी जिलों से बालक/बालिका हिस्सा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला के बालिका वर्ग के टीम उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धनौली तथा बालक वर्ग में अलहोदा एकेडमी, कमतौल, जाले भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि टीम प्रभारी के रूप में सैद मंजर, अल्होदा अकेडमी, खुशबू कुमारी, +2 परियोजना, सिंहवाड़ा, बिरजू कुमार, नवल किशोर, एम.एस, धनौली को सारी जवावदेही के साथ भेजा गया।
उक्त अवसर शुभकामनाएं देते हुए दल को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला खेल पदाधिकारी परिमल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

 

Leave a Comment