CITIZEN AWAZ : जनसेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित वृक्षारोपण सह जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लहेरियासराय थाना परिसर

वृक्षारोपण मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता लॉ एंड आर्डर राकेश रंजन ,ट्रैफिक डीएसपी,बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुधांशु कुमार पुष्कर, लहेरियासराय थाना प्रभारी दीपक कुमार ,अनुसूचित जाति व जनजाति थाना के महिला थाना प्रभारी आरती कुमारी,प्रभारी आलोक कुमार

,दरभंगा : जन सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित वृक्षारोपण सह जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लहेरियासराय थाना परिस , अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना एवं महिला थाना परिसर में किया गया,बतौर मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता लॉ एंड आर्डर राकेश रंजन ,ट्रैफिक डीएसपी,बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुधांशु कुमार पुष्कर, लहेरियासराय थाना प्रभारी दीपक कुमार ,अनुसूचित जाति व जनजाति थाना के प्रभारी आलोक कुमार , महिला थाना प्रभारी आरती कुमारी शामिल थे।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में जनसेवा ट्रस्ट के द्वारा लहेरियासराय थाना परिसर में 6 फलदार पेड़ लगाए गए,वहीं दूसरे चरण में महिला थाना परिसर में 6 फलदार एवं छायेदार लगाए गए, मौके पर उपस्थित अपर समाहर्ता लॉ एंड ऑर्डर राकेश रंजन ने बताये की पेड़ लगाना एक महान जनसेवा का कार्य है,इस कार्य हेतु जनसेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यों को आभार व्यक्त करते हैं, ये पेड़ आदर्श थाना लहेरियासराय व महिला थाना में लगाया गया है, जो ऑक्सीजन के स्तर को संतुलित रखने के लिए आवश्यक है, वही जनसेवा के अध्यक्ष पंकज झा ने प्रत्येक जन से कम से कम एक पेड़ अपने जन्मोत्सव मे लगाने का अपील किया।

वहीं जनसेवा ट्रस्ट के सचिव ललन कुमार झा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से पर्यावरण के दिशा में जनसेवा ट्रस्ट कार्य कर रहा है, हमारे ट्रस्ट का उद्देश्य है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगे,जो किसी भी शुभ अवसर पर लगाये जा सकते, आज इतनी गर्मी होती है कि 40 डिग्री तक तापमान चले जाते है, इसे संतुलित करना सिर्फ पेड़ लगाने से ही संभव है अतएव सभी नागरिकों को अपने जीवन काल में पेड़ लगाना चाहिए,कार्यक्रम में जनसेवा के सचिव ललन कुमार झा, अध्यक्ष पंकज झा, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर, सोनू मिश्रा, अफजल खान,कई पर्यावरणविद एवं संबंधित थाने के पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

 

Leave a Comment