Site icon CITIZEN AWAZ

Ganga Sagar : विद्यापति जनकल्याण सेवा संस्था द्वारा पावन तीर्थ स्थल गंगा सागर में संचालित सेवा अभियान का पाँचवाँ दिन समापन

कोलकत्ता : विद्यापति जनकल्याण सेवा संस्था द्वारा पावन तीर्थ स्थल गंगा सागर में संचालित सेवा अभियान का पाँचवाँ एवं अंतिम दिन सेवा निष्ठा और समर्पण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेवा अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों ने निरंतर बीते पांच दिनों तक निस्वार्थ सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
सेवा कार्यों का संचालन संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार झा, संजीव कुमार मिश्रा तथा सचिव नारायण मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। सभी सदस्यों ने पूरे अनुशासन, एकजुटता और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन किया।

अध्यक्ष ने बताया की सेवा अभियान में नए सदस्यों का भी सक्रिय जुड़ाव देखने को मिला, जिससे संस्था की कार्यक्षमता और अधिक सुदृढ़ हुई।
पुरुष सदस्यों में राजेन्द्र झा,  आशीष शॉ, विजय मिश्रा,  तारक नाथ मिश्रा,  अमन मिश्रा,  अभिषेक कुमार झा,  दिवेश शर्मा, सचिन मिश्रा आदि ने सेवा कार्यों में अपनी  सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं महिला सदस्यों में गंभीरा मिश्रा, गंभीरा देवी,  बच्ची देवी,  त्रिपुरा देवी तथा सोनी मंडल ने सेवा कार्यों में योगदान देकर संस्था की सामूहिक सेवा भावना को और अधिक सशक्त किया।
झा ने कहा आज मकर संक्रांति के अवसर पर पूरे दिन श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों की सेवा अत्यंत मेहनत, धैर्य एवं  के साथ की गई। यह अंतिम दिन न केवल सेवा अभियान का समापन था, बल्कि भविष्य में संस्था सदस्यों ओर अधिक व्यापक जनकल्याण कार्यों के लिए एक सशक्त प्रेरणा भी बना।
अध्यक्ष ने कहा यह सेवा अभियान विद्यापति जनकल्याण सेवा संस्था की सेवा-निष्ठा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों का जीवंत प्रमाण है। संस्था भविष्य में भी इसी समर्पण, एकजुटता और सेवा भावना के साथ समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version