रैयाम चीनी मिल को पुनः स्थापना हेतु डीएम की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक
दरभंगा : जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता मे रैयाम चीनी मिल से संबंधित विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई।
जिला गन्ना पदाधिकारी द्वारा रैयाम चीनी मिल से जुड़े सभी बिंदुओं पर क्रमवार विस्तार से प्रकाश डाला।
जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता (राजस्व) को रैयाम चीनी मिल की भूमि की विधिवत मापी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को केन फिजिबिलिटी रिपोर्ट (Cane Feasibility Report) तैयार करने का निर्देश दिया। जिससे में नई चीनी मिल की स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि रैयाम चीनी मिल के पुनर्विकास/नई स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, जिला ईख अधिकारी पुष्कर राज,जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

