दरभंगा: मारवाड़ी महाविद्यालय के छात्र /छात्राओं को सूचित किया जाता है कि केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं में लाभ लेने हेतु छात्र-छात्राएं अपना सभी आवश्यक कागजात (डॉक्यूमेंट) 10 सितंबर 2026 तक महाविद्यालय में अपने-अपने संबंधित नामांकन काउंटर पर जमा करेंगे। आवश्यक दस्तावेज की सूची इस प्रकार है..
1. भरा हुआ छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म
2. जाति प्रमाण पत्र
3. आय प्रमाण पत्र
4. अंतिम उत्तीर्ण परीक्षा का अंक पत्र
5. नामांकन रसीद एवं
6. आधार कार्ड।
ध्यान देना है किआय प्रमाण पत्र चालू आवेदन अवधि के अंतर्गत निर्गत होना चाहिए।
छात्रवृत्ति के आवेदन से संबंधित किसी भी विशेष जानकारी के लिए छात्र-छात्रा कला संकाय के नामांकन काउंटर प्रभारी कृष्ण कुमार (मोबाइल नंबर 953 4 90 1133) पर संपर्क कर सकते हैं।
10 सितंबर के बाद दस्तावेज जमा नहीं होगा और छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे जिसका जिम्मेवार छात्र /छात्रा स्वयं होंगे।
CITIZEN AWAZ : विभिन्न छात्रवृत्ति योजना हेतु 10 सितंबर तक छात्र जमा कर सकेंगे दस्तावेज

