प्रेम ज्वेलर्स में विगत दिनों हुई डकैती के क्रम में स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर पार्टी नेताओं के साथ रविवार की देर संध्या प्रेम ज्वेलर्स के मालिक मनोज कुमार के सुंदरपुर बेला स्थित आवास पर पहुंचकर मुलाकात कर हालचाल लिया और घटना में संलिप्त सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं आभूषण बरामदगी को उनके परिजनों के बीच भरोसा जताया।
इस क्रम में सांसद डा ठाकुर ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक से बात कर घटना में अभी तक गिरफ्तार किए गए अपराधियों तथा पुलिस प्रशासन की अन्य सभी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर मनोज कुमार तथा उनकी परिवारजनों के बीच साझा की।
सांसद डा ठाकुर ने राज्यसभा सांसद डा धर्मशिला गुप्ता पूर्व मंत्री हरि सहनी के साथ प्रेम कुमार के साथ चर्चा करते हुए ज्वेलरी हाउस में हुई डकैती घटना दुर्भाग्यपूर्ण है तथा अपराध करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व किसी भी परिस्थिति में बक्शे नहीं जाएंगे।
सांसद डा ठाकुर मनोज कुमार तथा उनके परिवारजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने दिल्ली से बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी डीजीपी विनय कुमार तथा यहां के पुलिस अधीक्षक से बात कर अपराधियों के ऊपर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया था तथा लोकसभा सत्र के समापन के बाद दरभंगा आते ही इनलोगों से भेंट कर इन्हें हर तरह से प्रशासनिक मदद का भरोसा दिलाया।
डा ठाकुर ने दरभंगा शहर में हुई इस घटना को चिंताजनक बताते हुए कहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, बिहार के डीजीपी तथा जिला के पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बात कर अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी तथा घटना के उद्भेदन
सांसद डा ठाकुर ने प्रेम कुमार के भाई के द्वारा जिला प्रशासन के यहां लंबित आर्मस लाइसेंस सहित अन्य मुद्दों के शीघ्र निष्पादन के लिए आश्वस्त किया।
मौके पर जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक सहित दर्जनों पार्टी नेता मौजुद थे।