Site icon CITIZEN AWAZ

CITIZEN AWAZ : Darbhanga व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग के विरुद्ध वरीय अधिकारियों द्वारा चलाया गया विशेष जाँच अभियान

CITIZEN AWAZ Darbhanga: जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में आज जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग के विरुद्ध एक विशेष जाँच अभियान चलाया गया।
अपर समाहर्त्ता (राजस्व) मनोज कुमार,भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता-सह-प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी, सदर संजीत कुमार, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, हायाघाट संत कुमार तथा प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, मनीगाछी समरूल हसन द्वारा जिले के 06 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों यथा होटल संजीवनी, अल्लपट्टी, होटल इंपिरियल, अल्लपट्टी, होटल अपनी रसोई, अल्लपट्टी,
होटल होली-डे इन, लहेरियासराय, होटल राधे-राधे, लहेरियासराय एवं होटल M2S, लहेरियासराय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि होटल अपनी रसोई अल्ल पट्टी में व्यावसायिक उपयोग के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा था, जो कि निर्धारित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए अधिकारी द्वारा संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध बेंता थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इसके अलावे आज सलीम अख्तर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन एवं राकेश कुमार अपर समाहर्ता विभागीय जांच के द्वारा भी दर्जनों होटल और गैस एजेंसी में औचक छापामारी किया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू प्रयोजनों के लिए ही किया जाना है। व्यावसायिक गतिविधियों में इसका उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। इस प्रकार की अनियमितताओं पर प्रशासन की सख्त नजर है और भविष्य में भी ऐसे जाँच अभियान जारी रहेंगे।
सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया गया है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके विरुद्ध विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version