Site icon CITIZEN AWAZ

CITIZEN AWAZ DARBHANGA : जिला में कल 23735 हजार गैस सिलेंडर होगा वितरित, आज 9,206 से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर का हुआ वितरण

Darbhanga जिला में कल 23735 हजार गैस सिलेंडर होगा वितरित, आज 9,206 से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर का हुआ वितरण

दरभंगा : जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं उप निदेशक, जन सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में आज कुल 9,206 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरण हुआ है, जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 7,417, बेनीपुर अनुमण्डल में 779 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1,010 शामिल है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि दरभंगा सदर अनुमण्डल अन्तर्गत 47 गैस एजेंसी संचालित है। वहीं बेनीपुर अनुमण्डल अन्तर्गत 08 एवं बिरौल अनुमण्डल अन्तर्गत 20 गैस एजेंसी संचालित है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सदर अनुमण्डल में 5,655 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है, जबकि बेनीपुर अनुमण्डल में 1,031 तथा बिरौल अनुमण्डल में 3,755 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार जिले में 09 अप्रैल को 10,441 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है।
उन्होंने आगे बताया कि 10 अप्रैल, 2026 को लगभग 13,294 एल.पी.जी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की संभावना है, जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 10,270 बेनीपुर अनुमण्डल में 1,404 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1,620 शामिल है। जबकि उसी दिन 23,735 सिलेंडरों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित है।*
उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 15,925 बेनीपुर अनुमण्डल में 2,435 एवं बिरौल अनुमण्डल में 5,375 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण होने की संभावना है।
*उन्होंने कहा कि एल.पी.जी गैस सिलेंडर से संबंधित जिले में प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष संचालित है, जिसका दूरभाष संख्या 06272-245055 है।*
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा जारी है। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सीधे उनके घर तक उपलब्ध कराया जा रहा है।
उप निदेशक सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। बुकिंग के उपरांत 1 से 2 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संवाददाताओं द्वारा दिए गए सुझावों को भी गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन, दरभंगा जिलावासियों से अपील करती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें।
उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में आपूर्ति की समुचित व्यवस्था है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो रही है।
जिलाधिकारी ने निर्देश के आलोक में जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु नियमित रूप से सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की सतत एवं गहन निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Exit mobile version