Darbhanga वाशिंग पिट के चालू होने से दरभंगा जंक्शन पर गाड़ियों के रख रखाव की बढ़ेगी सुविधा : डा गोपाल जी ठाकुर
दरभंगा : जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में नवीनीकरण किए जाने तथा नई तकनीक तथा नए प्रयोगों से देश स्तर पर स्थापित करने के लिए रेल मंत्रालय के द्वारा ठोस पहल की जा रही है। समस्तीपुर रेल मंडल प्रबन्धक सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में दरभंगा जक्शन के वाशिंग पिट -2 का शुभारम्भ करते हुए स्थानीय सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डा गोपाल जी ठाकुर ने उपरोक्त बातें कही है। सांसद डा ठाकुर ने रेलवे के क्षेत्र में की जा रही नित उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि मिथिला क्षेत्र में भारतीय रेल अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर रही है तथा दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी तथा नई परियोजनाओं का जिस तरह से जाल बिछाया जा रहा है वह देश की आजादी के बाद दरभंगा के लिए एक नया इतिहास साबित हो रहा है।
सांसद डा ठाकुर अमृत भारत योजना के अंतर्गत करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन दरभंगा का विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण कार्य को रेलवे कनेक्टिविटी के लिए एक उदाहरण बताते हुए कहा कि दरभंगा में रेलवे के साफ सफाई तथा रख रखाव के लिए हर दृष्टि से संवेदनशील है।
सांसद डा ठाकुर ने दरभंगा में रेलवे के विकासात्मक कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि मिथिला के केंद्र बिंदु में अवस्थित दरभंगा जक्शन समस्तीपुर मंडल अन्तर्गत सबसे अधिक राजस्व प्रदान करने वाली
रेलवे स्टेशन के रूप में स्थापित है इसलिए इस स्टेशन से सम्बंधित रेलवे के सभी मुद्दों का गंभीरता से समाधान किया जा रहा है।
सांसद डा ठाकुर ने दरभंगा जक्शन स्थित वाशिंग पिट को शुभारम्भ करते हुए कहा कि आने वाले समय में दरभंगा में यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता के लिए गंभीरता से पहल कर रही है।

