Site icon CITIZEN AWAZ

CITIZEN AWAZ : प्रशांत किशोर की शिक्षक स्नातक चुनाव पर बड़ी बैठक, डॉ सुरेश प्रसाद राय जनसुराज में शामिल

दरभंगा : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आगामी दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में मंगलवार को शामिल हुए। बता दें कि उक्त बैठक एकमी घाट चौक के पास एक रिजार्ट में की गई। इस दौरान प्रदेश स्तरीय नेताओं में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, एनपी मंडल, सुभाष कुशवाहा, सरवर अली सहित अन्य मौजूद थे।


बैठक में दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, समस्तीपुर और बेगूसराय से संगठन के लोग शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर प्रत्याशियों पर अपनी बात रखी।
इस दौरान चुनाव की तैयारियों, संभावित प्रत्याशियों के चयन और चुनाव अभियान की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने और प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर भी मंथन किया गया। बेगूसराय से भाजपा के कद्दावर नेता डॉ. सुरेश प्रसाद राय जन सुराज में हुए शामिल।
इसी दौरान भाजपा के कद्दावर नेता और 2020 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रनर-अप रहे बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने जन सुराज का दामन थाम लिया। डॉ. सुरेश प्रसाद राय बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे भाजपा के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
बता दें कि बैठक में जिला अध्यक्ष दरभंगा निर्मल मिश्रा, महामंत्री मुमताज अंसारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट अध्यक्ष शोएब अहमद खान, अमन चौधरी जिला प्रवक्ता, सुरेंद्र मोहन यादव प्रदेश महासचिव, शिव बोधन साहू युवा जिला अध्यक्ष, उपेंद्र कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी, अमरेश कुमार अमर ओबीसी प्रभारी, महिला अध्यक्ष प्रतिभा झा, बिल्टू साहनी संसदीय चुनाव प्रभारी, मधुबनी जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा, झंझारपुर जिला अध्यक्ष राज नारायण यादव, महिला जिला महामंत्री रानी शाह सहित अन्य थे।

Exit mobile version