Site icon CITIZEN AWAZ

CITIZEN AWAZ : दरभंगा एयरपोर्ट को पूर्वी भारत के प्रमुख विमान अनुरक्षण केंद्र के रूप विकसित करने को लेकर नागर विमानन मंत्रालय के परामर्शदात्री समिति की बैठक में सांसद ने दिया सुझाव

दरभंगा : बुधवार को नागर विमानन मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक दिल्ली स्थित मंत्रालय के सभा कक्ष में परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष भारत सरकार के नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें इस परामर्शदात्री समिति के सदस्य सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने विमान एवं विमान घटकों का विनिर्माण एवं अनुरक्षण के एजेंडा के आलोक में, दरभंगा एवं समग्र मिथिला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु अपने दर्जनों सुझाव दिए।
परामर्शदात्री समिति की बैठक में सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा हवाई अड्डा को पूर्वी भारत के एक प्रमुख विमान अनुरक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाने का सुझाव देते हुए कहा कि इस पहल एयरलाइंस की लागत में कमी, त्वरित सेवा एवं क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
सांसद डॉ ठाकुर दरभंगा हवाई अड्डे पर विमान एवं विमान घटक निर्माण इकाइयों की स्थापना के लिए
मिथिला क्षेत्र में एमएसएमई एवं निजी निवेश को प्रोत्साहित किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि एविएशन कंपोनेंट्स निर्माण हेतु औद्योगिक क्लस्टर विकसित किया जाए, जिससे मेक इन इंडिया अभियान को मजबूत किया जा सके। सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र में नदियों एवं जलाशयों को ध्यान में रखते हुए सी-प्लेन संचालन की पहल के लिए चर्चा करते हुए कहा कि इस सेवा हेतु विस्तृत अध्ययन एवं पायलट प्रोजेक्ट प्रारंभ किया जाए, जिससे पर्यटन एवं कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिल सके। सांसद डा ठाकुर ने
एविएशन स्किल डेवलपमेंट सेंटर के रूप में दरभंगा में प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना पर जोर देते हुए कहा कि इस पहल से स्थानीय युवाओं को एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, ग्राउंड हैंडलिंग एवं तकनीकी कार्यों में प्रशिक्षित किया जा सकता है जिसके लिए पीपीपी मॉडल को बढ़ावा देकर निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए नीतिगत प्रोत्साहन प्रदान किया जाना आवश्यक है।
सांसद डा ठाकुर ने बैठक में दरभंगा हवाई अड्डा का आधुनिकीकरण
रनवे का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण
नाइट लैंडिंग सुविधा का शीघ्र प्रारंभ
आधुनिक टर्मिनल भवन एवं यात्री सुविधाओं का विस्तार उड़ान सेवाओं का विस्तार
प्रमुख महानगरों हेतु उड़ानों की संख्या में वृद्धि हैदराबाद, चेन्नई, पुणे आदि के लिए नई सीधी उड़ानें
नेपाल एवं खाड़ी देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संभावनाओं पर विचार एयर कार्गो टर्मिनल की स्थापना कर इसके माध्यम से
मखाना, मछली एवं अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात हेतु आधुनिक कार्गो सुविधा विकसित किए जाने का सुझाव देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा तथा विधानपरिषद से केंद्र सरकार एवं विमानन मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव के आलोक में दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण कवि कोकिल बाबा विद्यापति के नाम की घोषणा यथाशीघ्र किया जाय।
सांसद डा ठाकुर ने परामर्शदात्री समिति की बैठक में दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा का शीघ्र संचालन ,अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के रूप में विकास
विमान प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना
मैथिली भाषा में उद्घोषणा सहित विभिन्न विषयों पर अपना सुझाव देते हुए कहा कि दरभंगा एवं मिथिला क्षेत्र को देश के विमानन मानचित्र पर स्थापित किए जाने के लिए केंद्र सरकार संकल्पित है।

Exit mobile version