Citizen Awaz Darbhanga : प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा द्वारा बताया गया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई), दरभंगा में सत्र 2026-27 एवं 26-28 के लिए नामांकन हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 14 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आवेदन करने उपरान्त अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा के पश्चात मेरिट के आधार पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नामांकन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आई.टी.आई कैट 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नामांकन से पूर्व प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेड एवं संस्थानों में नामांकन का अवसर प्रदान किया जाएगा।
संस्थान के उप-प्राचार्य में बताया कि आई.टी.आई में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जाता है, जिससे वे रोजगार एवं स्व-रोजगार के लिए सक्षम हो सकें।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त संस्थान में कौशल विकास से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का भी संचालन किया जाता है।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील किया कि वे ससमय पर आवेदन कर आईटीआई में अपना नामांकन कर सकते हैं।
Citizen Awaz Darbhanga : Darbhanga आई.टी.आई में नामांकन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 14 अप्रैल तक ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन

