Site icon CITIZEN AWAZ

CITIZEN AWAZ : दरभंगा मनीगाछी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई

दरभंगा : मृतक की पहचान अजय कुमार ठाकुर (45) के रूप में हुई है। वह मनीगाछी वार्ड नंबर-10 के निवासी थे।
परिजनों के अनुसार, 4 मई को अजय कुमार ठाकुर घर से दरभंगा के लिए निकले थे। डैनी टोला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उनकी जेब से मोबाइल निकालकर परिवार को घटना की सूचना दी। जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि अजय कुमार ठाकुर को चादर से ढककर रखा गया था।
इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सकरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे डीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मृतक मुंबई में ड्राइवर का काम करते थे और परिवार के अनुसार अपने बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए 29 अप्रैल को गांव आए थे। परिवार का कहना है कि घर की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।
घटना की जानकारी मृतक के मामा राम प्रसाद ठाकुर ने दी। मामले की सूचना मनीगाछी थाना को दे दी गई है। परिजनों द्वारा आवेदन भी दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शनिवार को पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही

Exit mobile version