Site icon CITIZEN AWAZ

LNMU विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग की पांच छात्राएं मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो पुनीता झा द्वारा सम्मानित

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग की पांच छात्राओं को उनकी बेहतरीन उपलब्धियों के लिए मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो पुनीता झा के द्वारा उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनएसएस समन्वयक डॉ आर एन चौरसिया, विभागीय प्राध्यापक- डॉ नवीन कुमार सिंह, डॉ संकेत कुमार झा, डॉ शांभवी, डॉ तनिमा कुमारी, डॉ आर्यिका पॉल, जेआरएफ एवं शोधार्थी- ज्योति कुमारी, आर्यन कुमार रवि, उत्कर्ष उमंग एवं दीपक कुमार, शिक्षकेत्तर कर्मी- इमरान अली खान, छात्र- अपराजिता, संजीव कुमार झा, सुरभि रंजन, मनीषा कुमारी, गौतम आचार्य, सेलिना, राम जीवा, अर्पणा कुमारी, नीलोफर, निधि झा, रवि कुमार, निधि पासवान, दीपक, साहिल सिंह, मनीषा, शिवानी एवं मधुबाला आदि उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि जिला गंगा समिति, दरभंगा के द्वारा गत 16 मार्च से चलाए गए स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत 31 मार्च को समापन समारोह के अवसर पर एमएलएसएम कॉलेज, दरभंगा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शैलजा सरोज ने पेंटिंग्स प्रतियोगिता में प्रथम, संगीता कुमारी ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम तथा आयुषी आनंद, अंकिता आनंद एवं अनामिका कुमारी ने संयुक्त रूप से रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो आदि प्राप्त किया। आज विभाग आने पर इन पांचों छात्राओं को शिक्षकों ने उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अध्यक्षा प्रो पुनीता झा के नेतृत्व में उनका हौसला अफजाई करते हुए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सह मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो पुनीता झा ने कहा कि इन छात्राओं की उपलब्धियों पर पूरे अंग्रेजी विभाग को गर्व है। इनसे विभाग एवं विश्वविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रेरित होंगी। हम लोग अपने विभाग में इस तरह की प्रतियोगिता एवं एक्स्ट्रा एक्टिविटी लगातार करवाते रहेंगे, ताकि भविष्य में भी हमारे छात्र-छात्राएं और बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।

Exit mobile version