CITIZEN NEWS दरभंगा महाराजाधिराज डॉ. कामेश्वर सिंह को “भारत रत्न” देने की मांग विधान परिषद में घनश्याम ठाकुर ने की

Patna News बिहार विधान परिषद् के 212वे सत्र, गैर-सरकारी संकल्प के माध्यम से भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहार विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने सदन के माध्यम से बिहार सरकार से मांग किया कि

मिथिला के महान दानी, राष्ट्रनिर्माता एवं संविधान सभा के सदस्य महाराजाधिराज डॉ. कामेश्वर सिंह को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान करने की अनुशंसा केंद्र सरकार से की जाए। शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्रीय रक्षा, संविधान निर्माण और संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान केवल मिथिला ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणास्रोत है।

                    बीजेपी एमएलसी घनश्याम ठाकुर

 

मिथिला के महापुरुषों को उनका उचित राष्ट्रीय सम्मान दिलाना हमारा कर्तव्य है। मिथिला के स्वाभिमान और इतिहास की यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी।

      युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह

 

कामेश्वर धार्मिक न्यास के ट्रस्टी युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह ने बताया की हम विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर को राज परिवार की तरफ से विशेष धन्यवाद देते है की उन्होंने सदन के पटल पर लंबे समय से जनता के माँग को रखा। हमारे लिए एवं मिथिला क्षेत्र के लिए यह गौरव का विषय होगा की दानवीर महराजा को भारत रत्न सम्मान मिले। मेरे दादा महाराजा कामेश्वर सिंह एक महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति, , कला, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समाज के अंतिम पंक्ति के कैसे उत्थान हो इस क्षेत्र में भी उनके योगदानों को उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। आज उनको याद करते हुए, हम भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि महाराजा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Comment