Darbhanga महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, में सांसद ने”ग्रीन कैंपस डेवलपमेंट प्रोग्राम” का किया शुभारंभ
दरभंगा : रामनगर स्थित महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में आज बहुआयामी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने”ग्रीन कैंपस डेवलपमेंट प्रोग्राम” का शुभारंभ किया तथा वृक्षारोपण कर संस्थान परिसर में 1800 पौधे लगाने और संरक्षण किए जाने की विधिवत शुरुआत की।

इस अवसर पर संस्थान द्वारा मिथिला इन्वायरमेंटल एंड नेचर सोसाइटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए तथा हस्ताक्षरित प्रति का औपचारिक आदान-प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डा ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को रेखांकित करते हुए संस्थान की इस पहल की सराहना की तथा संस्थान में संचालित पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम सूर्यघर योजना स्टार्ट अप इंडिया तथा स्किल डेवलपमेंट के विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की प्रशंसा की।
इस अवसर पर संस्थान में संचालित आल फाउंडेशन कोर्स को पूर्ण करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं स्मृति, डॉली, रागिनी, सुहानी, श्री कुमारी, रंजन, जयंती, भारती कुमारी, अंकिता, संगीता एवं स्वीटी कुमारी को सांसद डा ठाकुर के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सांसद डा ठाकुर ने प्राचार्य सहित संस्थान के अध्यापकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारत सरकार के बहुमुखी कार्यक्रम के तहत कौशल विकास, स्टार्टअप प्रोत्साहन, आधारभूत संरचना उन्नयन एवं हरित परिसर निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है जिसके लिए ये सभी बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अनुदेशक श्री सत्यं कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आईटीआई दरभंगा के उप-प्राचार्य बबलू कुमार यादव, सी. आई. श्री मति अंजना कुमारी, श्री जितेंद्र कुमार सहित अन्य दर्जनों अध्यापकों ने इस संस्थान के प्रगति तथा इसके आधारभूत संरचना के विकास में सांसद डा की सक्रियता के लिए आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में पर्यावरण जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं “ग्रीन कैंपस, स्वच्छ कैंपस” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।