Citizen Awaz Darbhanga : सम्राट चौधरी के रूप में बिहार को एक मजबूत नेतृत्व मिला है। सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बिहार के विकास में एक नए युग की हुई शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी का चयन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का एक ऐतिहासिक निर्णय है जिसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सोच की जितनी सराहना की जाए वह कम है। बिहार के विकास कार्यों में सीएम सम्राट चौधरी के पूर्व में उप मुख्यमंत्री के साथ साथ विभिन्न विभागों के मंत्रियों के रूप में उनके किए गए कार्यों के अनुभवों का लाभ मिलेगा।
भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने पटना स्थित बिहार के लोकभवन में मुख्यमंत्री तथा दोनों उप मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद बिहार के नए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से मिलकर उन्हें सम्मानित किया तथा बधाई देते हुए कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 21 वर्षों तक विकास कार्यों की जिस यात्रा की शुरुआत की गई थी नए सीएम सम्राट चौधरी तथा डिप्टी सीएम विजय चौधरी व बिजेंद्र उस यात्रा को और अधिक गति से आगे बढ़ाएंगे।
सांसद डा ठाकुर ने सम्राट चौधरी को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी राजनेता बताते हुए कहा कि बिहार सरकार में कृषि मंत्री, नगर विकास मंत्री, वित्त एवं वाणिज्य मंत्री, गृह मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री के रूप में इन्होंने अपनी मजबूत विकासपरक सोच का परिचय दिया है तथा अब मुख्यमंत्री के रूप में अब उनके अनुभवों का लाभ मिलना तय है।
सांसद डा ठाकुर ने मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्तर पर चल रहे 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में सम्राट चौधरी का सीएम बनना निश्चित रूप से सहायक होगा।
सांसद डा ठाकुर ने बिहार में भाजपा के पहली बार मुख्यमंत्री बनने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं ने जिस तरह खून पसीना बहाकर संगठन को इस मुकाम तक पहुंचाया आज उसी का यह सुखद परिणाम है।
Citizen Awaz Darbhanga : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का होगा सर्वांगीण विकास – सांसद

