Citizen Awaz Darbhanga : जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में पेयजल सुविधा उपलब्ध हेतु लंबित बोरिंग कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध कराने को लेकर सभी अंचलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक में शेष बोरिंग योजनाओं की प्रगति,भूमि उपलब्धता की स्थिति तथा कार्यों में आ रही बाधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी तीन दिनों के भीतर बोरिंग हेतु भूमि की उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सरकारी भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराई जाए,ताकि लंबित योजनाओं का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां स्थानीय निवासियों एवं रैयतों से समन्वय स्थापित कर रैयती भूमि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाए, जिससे पेयजल एवं जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना का कार्य बाधित न हो। उन्होंने आगे कहा कि जिन स्थलों पर सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है और न ही निजी भूमि उपलब्ध मिल रही है, वहां संबंधित अंचलाधिकारी एवं कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे जिससे उक्त योजना को अन्य उपर्युक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयसीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। बैठक में कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी श्री उत्कर्ष सहित सभी संबंधित अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंडों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में पेयजल सुविधा उपलब्ध हेतु लंबित बोरिंग कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध कराने को लेकर सभी अंचलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में शेष बोरिंग योजनाओं की प्रगति,भूमि उपलब्धता की स्थिति तथा कार्यों में आ रही बाधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी तीन दिनों के भीतर बोरिंग हेतु भूमि की उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सरकारी भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराई जाए,ताकि लंबित योजनाओं का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां स्थानीय निवासियों एवं रैयतों से समन्वय स्थापित कर रैयती भूमि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाए, जिससे पेयजल एवं जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना का कार्य बाधित न हो। उन्होंने आगे कहा कि जिन स्थलों पर सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है और न ही निजी भूमि उपलब्ध मिल रही है, वहां संबंधित अंचलाधिकारी एवं कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे जिससे उक्त योजना को अन्य उपर्युक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयसीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।
बैठक में कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी श्री उत्कर्ष सहित सभी संबंधित अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंडों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

