Site icon CITIZEN AWAZ

Citizen Awaz Darbhanga : नारी शक्ति वंदन अधिनियम से सशक्त होगा महिला नेतृत्व : डॉ तिष्या श्री

CITIZEN AWAZ DARBHANGA : आज साहित्य जगत की राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डॉ तिष्या श्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश की आधी आबादी के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि वर्षों तक केवल चर्चा में रहने वाला यह विषय अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि “जो कार्य पिछले कई दशकों में नहीं हो पाया, उसे आज केन्द्र की सरकार ने संभव कर दिखाया है। यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकार का प्रतीक है।” उन्होंने यह भी कहा महिलाओं के नाम पर राजनीति करने वालों ने कभी वास्तविक सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने आगे कहा कि यह अधिनियम सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता और महिला नेतृत्व को नई दिशा देगा। पंचायत एवं नगर निकायों में महिलाओं की भागीदारी के सकारात्मक परिणाम पहले ही सामने आ चुके हैं, और अब यह पहल राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभावी साबित होगी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस ऐतिहासिक पहल का व्यापक समर्थन करें तथा महिलाओं को नेतृत्व के हर स्तर पर आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने महिलाओं को सम्मान देने के लिए संसद में कानून बनाने की पहल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉ तिष्या श्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर बताते हुए उन्होंने कहा कि यह देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।यह अधिनियम केवल महिलाओं को आरक्षण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें देश के नीति-निर्माण में समान भागीदारी सुनिश्चित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से देश की आधी आबादी को उनका उचित अधिकार मिलेगा। आज का यह निर्णय नए भारत की पहचान है, जहाँ नारी शक्ति को सम्मान, अवसर और अधिकार तीनों मिल रहे हैं। उन्होंने इसे देश की प्रगति और विकास के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी राष्ट्र सशक्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई दशकों से लंबित इस महत्वपूर्ण विषय को अब साकार रूप दिया गया है, जो सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अधिनियम देश की मातृशक्ति को नए अवसर प्रदान करेगा और राजनीति सहित हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी को मजबूत करेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी,स्तुति तिवारी,रूपम कुमारी एँव आनंद प्रकाश मौजूद थे।

Exit mobile version