Citizen Awaz Darbhanga : दरभंगा सहित उत्तर बिहार में कोयला आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएं है। यहां ईट भट्ठों में उपयोग होने वाले कोयले की गुणवत्ता में सुधार के लिए छोटी कोयला वाशरी अर्थात कोयला वाशिंग प्लांट की पहल कर सुदूर देहाती क्षेत्रों में ईट भट्ठों से फैलने वाली प्रदूषण को रोका जा सकता है तथा इसके आधारित छोटे व मध्यम स्तर के उद्योगों के माध्यम से रोजगार सृजन की पहल की जा सकती है।
स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार को केंद्रीय कोयला खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भेंट करने के बाद उपरोक्त बातें कही।
सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री दुवे से दरभंगा सहित उत्तर बिहार में कोयला आधारित औद्योगिक संभावनाओं के लिए चर्चा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में कोयला गैसीकरण, कोयला वॉशरी, ई नीलामी के माध्यम से लघु उद्योग और कोयले से अन्य रसायनों के उत्पादन जैसे लघु उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं जो क्षेत्र के विकास में सहायक साबित हो सकते।
सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा करते हुए कहा कि कोयला को गैस में बदलकर यूरिया, अमोनियम नाइट्रेट और अन्य रासायनिक उत्पादों के उत्पादन से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं।
सांसद डा ठाकुर ने गांव तथा सुदूर देहाती क्षेत्रों में ईट भट्ठों से फैलने वाली प्रदूषण को रोकने के लिए छोटे छोटे स्तर पर कोयला का वाशिंग प्लांट के माध्यम से कोयले की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है।
सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री दुबे के साथ चर्चा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में कोयला आधारित औद्योगिक विकास के लिए कोलतार , बेंजोल और अन्य रसायनों का उत्पादन करने वाले छोटे तथा लघु उद्योग की स्थापना की जा सकती है।
इस मौके पर पूर्व विधायक अमरनाथ गामी तथा भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह भी मौजूद थे
Citizen Awaz Darbhanga : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे से मिले सांसद, क्षेत्र के विकास तथा राजनीतिक मुद्दों पर की चर्चा

