Site icon CITIZEN AWAZ

Citizen Awaz Darbhanga : यूनेस्को क्लब दरभंगा की वार्षिक आम सभा की बैठक में हुआ पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से हुआ चयन

Citizen Awaz Darbhanga : यूनेस्को क्लब दरभंगा की वार्षिक आम सभा की बैठक में में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु पदाधिकारियों का हुआ सर्वसम्मति से चयन।
यूनेस्को क्लब दरभंगा की वार्षिक आम सभा क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी की अध्यक्षता में दरभंगा के रेडियो स्टेशन रोड स्थित महाराजा होटल में हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष ने सदस्यों का स्वागत करते हुए बताया कि इस समय क्लब में 62 परिवार जुड़े हुए हैं, जिनके माध्यम से गत वर्ष क्लब ने पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सौहार्द हेतु सराहनीय कार्य किया। हमारा क्लब समाज सेवा, शिक्षा प्रसार, संस्कार एवं संस्कृति विस्तार का एक मंच है। आने वाले समय में भी हम और अधिक ऊर्जा, नयी सोच एवं मजबूत संकल्प के साथ समाज के कल्याण हेतु निरंतर अग्रसर रहेंगे और क्लब को नई ऊंचाई प्रदान कर इसे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनायेंगे।
इस अवसर पर लिए गए निर्णय के अनुसार अगले वित्तीय वर्ष हेतु बिनोद कुमार पंसारी-अध्यक्ष, डॉ रामबाबू खेतान, डॉ गीतेन्द्र ठाकुर एवं राघवेन्द्र कुमार क्रमशः उपाध्यक्ष प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय बनाए गए। प्रो मधु रंजन प्रसाद-प्रधान सचिव, डॉ अंजू अग्रवाल, मनोज कुमार डोकानिया क्रमशः सचिव प्रथम एवं द्वितीय, जबकि ललित कुमार खेतान कोषाध्यक्ष होंगे। क्लब के 15 सदस्यीय कार्यकारी सदस्य के रूप में प्रो बृजमोहन मिश्रा, डॉ आर एन पी सिन्हा, डॉ बीबी शाही, डॉ एस एन सर्राफ, हीरा कुमार झा, मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, डॉ राजेश द्विवेदी, डॉ विनोद कुमार साह, रतन कुमार खेरिया, प्रो रघुनाथ शर्मा, दीपक कुमार सिन्हा, डॉ एम एच खान राजू, राजकुमार मारीवाल, एस एच अली एवं विशाल गौरव चयनित किए गए।
वहीं पर्यावरण समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ लाल मोहन झा, अकाउंट समिति के अध्यक्ष रतन कुमार खेरिया, सिविक प्रोग्राम समिति के अध्यक्ष डॉ अभय कुमार कश्यप, खेलकूद समिति के अध्यक्ष अमन पाठक, अंकेक्षक के रूप में सीए कुमार संजय, स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश, जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में डॉ आर एन चौरसिया तथा सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रामबाबू शाह का चयन किया गया।
संदीप विश्वविद्यालय, सुजोल के पूर्व कुलपति प्रो समीर कुमार वर्मा ने कहा कि यूनेस्को क्लब का सदस्य होना काफी सम्मान की बात है। उन्होंने पूर्व में कुशेश्वरस्थान में क्लब द्वारा चलाए गए पक्षी संरक्षण कार्यक्रम को पुनः चलाने हेतु जिला प्रशासन से मिलकर विशेष जागरूकता लाने का प्रयास एवं क्लब द्वारा पॉलीथिन उन्मूलन तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने की पहल करने का आग्रह किया। डॉ बी के मिश्रा ने पिछली कार्यकारी समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी भी बेहतरीन कार्य करेगी। पूर्व प्रधान सचिव राघवेन्द्र कुमार ने गत वर्ष आयोजित सभी कार्यक्रमों का व्यापक ब्योरा देते हुए नए वर्ष में उसमें और अधिक गति लाने का आग्रह किया। नए प्रधान सचिव प्रो मधु रंजन प्रसाद ने कहा कि हम सब मिलजुल कर यूनेस्को को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे। प्रो बृजमोहन मिश्रा ने कहा कि क्लब के सभी कार्यक्रमों में मेरी सक्रिय सहभागिता रहेगी। डॉ ए के गुप्ता ने शहर में बंदरों के नियंत्रण हेतु अपने पूर्व के प्रयासों की चर्चा करते हुए क्लब से इस हेतु आगे आने का आग्रह किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कोषाध्यक्ष ललित कुमार खेतान ने क्लब के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय गान एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, जबकि समापन मनोरंजन कुमार अग्रवाल के आशा भोंसले के गीत गायन से श्रद्धांजलि देते हुए हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिनोद कुमार पंसारी, रतन कुमार खेड़िया, विनोद कुमार सिंह, अमन कुमार पाठक, मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, श्रवण कुमार बैरोलिया, प्रो रघुनाथ शर्मा, डॉ नजीब अख्तर, प्रो मधु रंजन प्रसाद, दीपक कुमार सिन्हा, एस एच अली, हीरा कुमार झा, मो शमीम हैदर , अरविंद सुंदर झा, डॉ संतोष मिश्रा, प्रो समीर कुमार वर्मा, प्रो बृजमोहन मिश्रा, डॉ बी के मिश्रा, कुमार आशुतोष, डॉ जीतेन्द्र ठाकुर, डॉ बी बी शाही , राघवेंद्र कुमार, डॉ विनोद कुमार, डॉ आर एन चौरसिया, डॉ रूही यासमीन, डॉ राम बाबू खेतान, राम बाबू साह, ललित कुमार खेतान, डॉ सलीम अहमद, डॉ प्रतिभा गुप्ता, नीलम पंसारी, डॉ लता खेतान, डॉ अलका द्विवेदी, कुसुम बैरोलिया, नीलम अग्रवाल, इंदु शर्मा, शगुफ्ता तबस्सुम, डॉ अंजू कुमारी, अनीता सिंह, डॉ मिनी प्रियदर्शनी आदि सदस्यों की सहभागिता रही।

Exit mobile version