Citizen Awaz Darbhanga : वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया

Citizen Awaz Darbhanga : वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ताओं की समस्यों को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारीयों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।जनसुनवाई के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर(2)-02, पुलिस उपाधीक्षक यातायात-01, सकतपुर थाना-01, बिरौल थाना-01, लहेरियासराय थाना-01, बहेड़ी थाना-02, विश्वविद्यालय थाना-03, महिला थाना-01, बेनीपुर थाना-01, केवटी थाना-01, सदर थाना-01, जाले थाना-01, साईबर थाना-01, बहादुरपुर थाना-01, सिंहवाड़ा थाना-01, घनश्यामपुर थाना-01, मोरो थाना-01, CO+लहेरियासराय थाना-01, अंचल पुलिस निरीक्षक बिरौल-01 CO + बहेड़ी थाना-01 एवं APM थाना–01 कुल-25 फरियादियों की समस्या सुनी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारीयों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया। पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने का हिदायत दी गई।जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी।

Leave a Comment