Citizen Awaz Darbhanga : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के बी.एड. (नियमित) विभाग में करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के दिशा-निर्देश के आलोक में कैंपस चयन प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बी.एड. प्रशिक्षित विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम का प्रारंभ बी. एड. विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार मिलन के द्वारा छात्रों को इसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए किया गया।
इस अवसर पर गैलेक्सी रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल, छपरा के द्वारा अभ्यर्थियों का चयन एवं साक्षात्कार आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रतिनिधियों ने योग्य एवं प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का चयन करते हुए उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए।
साक्षात्कार पैनल में विद्यालय के प्रबंधक शशांक शेखर, निदेशक आकांक्षा सिंह एवं बी. एड. विभाग से डॉ. निधि वत्स, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा एवं डॉ. रेशमा तबस्सुम शामिल थे।
कार्यक्रम के संयोजक एवं प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. अतनु बनर्जी के नेतृत्व में यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. मिर्ज़ा रूहुल्लाह बेग, डॉ. कामेश्वर पासवान, डॉ आर एन चौरसिया, डॉ. शंभू प्रसाद तथा बी.एड. (नियमित) विभाग के अन्य सहायक प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस चयन प्रक्रिया में लगभग 50 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के करियर निर्माण को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं के साक्षात्कार उपरांत विद्यालय परिवार के प्रबंधक एवं निदेशक काफी प्रसन्न नजर आया।