Citizen Awaz Darbhanga : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्मिलित करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त जातिवाद, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया तथा शिक्षा के माध्यम से समाज में समानता स्थापित करने का कार्य किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा फुले का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वह आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचारों को अपनाकर ही एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने भी महात्मा फुले के जीवन एवं उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर जिला महामंत्री सुजित मल्लिक, विजय चौधरी, सुजीत मल्लिक, विकास चौधरी,नथुनी पासवान, मुन्ना राम, अजय राम,अशेश्वर पासवान, राजकुमार मालाकार , बाबू साहेब, राम कुमार भंडारी, श्वेता निधी,भावना पासवान, शशिनाथ दास, उमेश पासवान, ओमप्रकाश कुमार सहित अनेको लोग उपस्थित थे।

