दरभंगा : बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर आगामी 16 जनवरी से दरभंगा व्यबहार न्यायालय के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को दरभंगा व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मचारी एकत्रित होकर मांगों के समर्थन में 16 जनवरी से हड़ताल पर जाने के निर्णय पर सहमति व्यक्त किया। न्यायालय के कर्मचारियों ने विधि विभाग के निर्णय के विरोध में हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. कर्मियों ने बताया कि हड़ताल पर जाने से पूर्व वे लोग अपने कार्यालय की चाबी जिला जज के कार्यालय को सौंप देंगे। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन विसंगति को जल्द से जल्द दूर करने, सभी तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की शीघ्र पदोन्नति करने, शत प्रतिशत अनुकंपा पर बहाली करने और विशेष न्यायिक कैडर लागू करने की मांग शामिल है। वे लोग अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल करेंग। मौके पर कर्मी संतोष कुमार, अश्वनी कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार, रमा कांत लाल, ललन कुमार, अभिषेक कुमार, प्रकाश कुमार मिश्र, नवल किशोर, संगीता कुमारी, साधना कर्ण, ईप्सा दीप, मनीषा कुमारी, जितेंद्र सहनी, रघुनाथ कुमार,राजेश कुमार, सन्तोष दुबे सहित अन्य न्यायालय कर्मी उपस्थित थे।
CITIZEN AWAZ : 16 जनवरी से दरभंगा व्यबहार न्यायालय के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल पर जाएंगे
