प्रधानाचार्य डॉ० नरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा,स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार है
दरभंगा : शनिवार को रमा वल्लभ जालान बेला कॉलेज में एनएसएस इकाई के तत्वाधान में प्रधानाचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में “स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कॉलेज ग्राउंड एवं परिसर की साफ- सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
जिसमें प्रधानाचार्य डॉ० नरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा,
स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार है। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करें।
एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो० एस. एन. राय ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। आज के इस स्वच्छता कार्यक्रम में उन्होंने सभी छात्राओं को स्वच्छता पर विशेष रूप से परिचर्चा भी किए और कहे की एन.एस.एस. एवं महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए इस कार्यक्रम के माध्यम से यह साबित किया कि स्वच्छता युवा शक्ति समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका फैला रही हैं।
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर लाल टूना झा,अनिल ठाकुर, मनोज, अरविंद, रमेश, श्याम, सुरेश, विनोद एवं छात्र दलनायक सुजीत कुमार, वीरेंद्र, अनीश, सार्थक, अजान भारती, सुनीति कुमारी, शिवानी, मौसम, गुंजा, जैनव एवं अन्य सभी छात्र- छात्राओं ने भाग लिए।

