Site icon CITIZEN AWAZ

CITIZEN AWAZ : भारत-नेपाल कमला मैत्री मंच द्वारा “कमला नदी की सुरक्षा और संरक्षण” विषय पर एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

दरभंगा : भारत-नेपाल कमला मैत्री मंच द्वारा “कमला नदी की सुरक्षा और संरक्षण” विषय पर एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन भूगोल स्नाकोत्तर विभाग, ल.ना.मि. विश्वविद्यालय जनवरी 4, 2025 को विनय नाथ झा की अध्यक्षता किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अनुरंजन, विभागाध्यक्ष के स्वागत संबोधन और दिलीप कुमार झा के स्वागत गीत से हुई |

इस मैत्री मंच के नेपाल शाखा के सचिव विक्रम यादव ने कहा कि कमला के जल-संग्रहण क्षेत्र नेपाल तराई, चूड़िया घाटी एवं महाभारत श्रृंखला में व्यापक स्तर पर पेड़-पौधा एवं हरियाली को नाश किया गया है, जिसे पुनः लगाकर हरित पट्टी करने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी | उन्होंने नेपाल क्षेत्र में जो रेत और पत्थर का अवैध उत्खनन हो रहा है, उस पर अविलम्ब रोक लगाने की भी मांग की | इसके लिए भारत सरकार और नेपाल सरकार द्वारा ठोस नीति एवं कार्यक्रम तैयार करने की आवश्यता पर बल दिए है |

डॉ विद्या नाथ झा ने कहा दरभंगा और मधुबनी जिला में कमला नदी अब बरसाती नदी हो गयी है जो काफी चिंता का विषय है जिसके कारण जल संकट गहराया है और खेती-किसानी को नुक्सान हुआ है | प्रो. टुनटुन झा ने मिथिला के नदी संस्कृति में कमला नदी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला | डॉ अवनींद्र कुमार झा ने मिथिला के कृषि और व्यापार में कमला नदी के योगदान और महत्व पर जानकारी देते इस नदी की सुरक्षा के लिए इसे जन मुद्दा बनाने पर जोर दिए | उमेश राय ने जलवायु परिवर्तन के सन्दर्भ में बाढ़ और नदी प्रबंधन के बारे में नये सिरे से सोचने और कार्यक्रम चलाने की जरूरत पर बल दिए |

प्रो इंद्र मोहन चौधरी और डॉ शारदा नन्द चौधरी ने भारत और नेपाल के बीच कमला नदी के लम्बाई, जलग्रहण क्षेत्र आदि की जानकारी के साथ-साथ बढ़ते आवादी से इस नदी को हुए खतरा आदि विषयों पर जानकारी दी | नारायण जी चोधरी ने कमला नदी के क्षेत्र में हुए इकोलॉजिकल डिजास्टर पर अध्यन करने के लिए स्नातकोत्तर भूगोल विभाग और भारत-नेपाल कमला मैत्री मंच से अनुरोध किए |
डॉ विनत नाथ झा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में इस तरह का कार्यक्रम दोनों देश में लगातार हो जिससे दोनों देश के जल और पर्यावरण की रक्षा हो सके | इस बैठक में डॉ कुमारी गुंजन, तसिम नवाब, छात्र नेता दिलीप, अभिषेक, योगेन्द्र यादव, बचनेस्वर झा, उमाकांत यादव, मणिकांत झा, मनोहर झा एवं भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिए | कार्यक्रम का संचालन अजीत कुमार मिश्र, सचिव, भारत-नेपाल कमला मैत्री मंच ने किये।

Exit mobile version