दरभंगा : आज दिनांक-09.04.2024 को आगामी लोकसभा चुनाव-2024, ईद, रामनवमी एवं चैती छठ पर्व के दृष्टिगत नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में दरभंगा शहरी क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अंचल पुलिस निरीक्षक,यातायात थानाध्यक्ष, कोतवाली थानाध्यक्ष, बेंता थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस पदाधिकारी/पुलिस कर्मी एवं CISF बल सम्मिलित हुए।
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व दरभंगा शहरी क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च

