Darbhanga : समाहरणालय दरभंगा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार में रविवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) संजीत कुंमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में म्यूटेशन एवं जमाबंदी से जुड़े मामलों के निष्पादन पर सभी अंचल और राजस्व अधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
डीसीएलआर सदर ने कंप्यूटर व प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव डेमो प्रस्तुत कर म्यूटेशन, जमाबंदी तथा वंशावली की प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करें।
कार्यशाला में “भूमि सुधार जन कल्याण संवाद” एवं राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा भी की गई। डीसीएलआर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि म्यूटेशन व जमाबंदी से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए।उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उपस्थित अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं पंचायत सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वास्त किये।

