देवी भागवत कथा, रुद्राभिषेक एवं संध्या होम से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल
जलवार, बहादुरपुर । जिले के बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति जलवार की ओर से शारदीय नवरात्रि 2026 के अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 1982 में स्थापित इस पूजा समिति की ओर से हर वर्ष विशेष पूजा-पाठ का भव्य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी देवी भागवत कथा, बनारस के विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रतिदिन रुद्राभिषेक, संध्या होम और भक्तिमय भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।जलवार दुर्गा पूजा क्षेत्र में अपनी धार्मिक परंपरा विशिष्टता और भक्तिमय वातावरण के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध है। नवरात्रि के दौरान आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहता है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।
कई वर्षों से आस्था का केंद्र बनी है जलवार दुर्गा पूजा
पूजा के आचार्य पंडित बालमुकुंद ठाकुर ने कहा कि जलवार दुर्गा पूजा में विशेष पूजा-पाठ का आयोजन ही वर्षों से विशिष्टता रहा है। उन्होंने कहा कि यहाँ का पूजा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से मां दुर्गा की आराधना करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
शंकर ठाकुर यजमान, कैलाश ठाकुर अध्यक्ष एवं हरि ठाकुर व्यवस्थापक
समिति सदस्य ने बताया कि शारदीय नवरात्रि 2026 के धार्मिक आयोजन में शंकर ठाकुर यजमान की भूमिका हैं, आचार्य पंडित बालमुकुंद ठाकुर हैं वहीं कैलाश ठाकुर समिति 2026 के अध्यक्ष और हरि ठाकुर व्यवस्थापक हैं। समिति की ओर से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, जलवार की ओर से आयोजित यह शारदीय नवरात्रि क्षेत्र के श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण बना हुआ है। मां दुर्गा की आराधना, देवी भागवत कथा, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में नवरात्रि मना रहे हैं।

