Site icon CITIZEN AWAZ

Darbhanga 20 वर्षों में दलित टोला विद्यालय का अपना भवन नहीं ! जनसेवा ट्रस्ट ने आयुक्त कों ज्ञापन सौंपा

CITIZEN AWAZ हनुमान नगर के दलित टोला प्राथमिक विद्यालय लावाटोल एवं  प्राथमिक विद्यालय ज्ञानटोल के पास अपना भवन नहीं

दरभंगा : जन सेवा ट्रस्ट ने जिले अंतर्गत हनुमान नगर प्रखंड के रा. प्राथमिक विद्यालय लावाटोल एवं रा. प्राथमिक विद्यालय ज्ञानटोल के भवन बनाने के लिए दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त को ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने ज्ञापन सौंपा, साथ ही बताया कि जनसेवा ट्रस्ट कार्यालय को प्राप्त पत्र के अनुसार, जिला के हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत गोढ़ीयारी पंचायत के दलित टोला क्रमशः लावाटोल व ज्ञानटोल में वर्ष 2006 में प्राथमिक विद्यालय (वर्ग 1 सें वर्ग 5 ) की स्थापना की गयी थी।

स्थापनाकाल वर्ष 2006 सें ही विद्यालय पीपर के पेड़ के नीचे चबूतरे पर चल रहा है। विद्यालय के पास ना तो अपनी भूमि है और ना ही अपना भवन। विगत 20 वर्षों सें खुले आसमान के नीचे विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय सूचना के अनुसार आसपास दर्जनों एकड़ सरकारी ज़मीन उपलब्ध है। जिस पर जिला शिक्षा विभाग द्वारा अंचल स्तर सें एनओसी लेकर विद्यालय के भवन निर्माण कराया जा सकता है। विद्यालयों को वर्तमान में जिला शिक्षा विभाग द्वारा पंचायत के ही अन्य विद्यालय में टैग कर दिया गया है। जिससे छात्रों का पठन पाठन बाधित हो रहा। अभिभावकों का कहना है की टैग विद्यालय बस्ती सें दूर होने की वज़ह सें अधिकतर बच्चे विद्यालय नहीं जा पाते है।
वहीं ट्रस्ट सचिव ललन कुमार झा ने सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा को इस आशय पत्र सौंपा है,ट्रस्ट अंतिम पायदान के लोगों के लिए हमेशा अग्रसर रहती है।उक्त मौके पर जनसेवा के कोषाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर मौजूद थे।

Exit mobile version