Site icon CITIZEN AWAZ

Darbhanga news: डी.एम.एवं एस.एस.पी ने किया ई.वी.एम. वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण

डी.एम.एवं एस.एस.पी ने किया ई.वी.एम. वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण

दरभंगा: भारत निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का प्रत्येक माह बाह्य निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया जाना है।
इसी निर्देश के अन्तर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार के साथ दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित एवं बहादुरपुर प्रखण्ड अवस्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का बाहरी (बाह्य) निरीक्षण किया गया।

Exit mobile version