Darbhanga बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई0 शैलेन्द्र सिंह को दरभंगा जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा उन्हें बधाई दी है। सांसद डा ठाकुर ने मंत्री ई0 शैलेन्द्र को अनुभवी तथा कर्मठ मंत्री बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जितनी बड़ी संख्या है परियोजनाएं चल रही है उसमें इनका इस जिले का प्रभारी मंत्री बनने से यहां की विकास कार्यों में और प्रगति आएगी। सांसद डा ठाकुर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में गठित बिहार के मंत्रिमंडल में कुमार शैलेन्द्र को योग्य तथा कर्मठ बताते हुए कहा कि अब इनके मार्गदर्शन में यहां के विकास योजनाओं को देश के विकास के मानचित्र पर स्थापित किया जाएगा। सांसद डा ठाकुर ने कुमार शैलेन्द्र के दरभंगा जिला के प्रभारी मंत्री बनाए जाने के लिए बिहार के सीएम सम्राट चौधरी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आने वाले समय में दरभंगा का विकास देश स्तर पर चर्चा का विषय बनेगा।
CITIZEN NEWS : मंत्री ई0 शैलेन्द्र सिंह को दरभंगा जिला प्रभारी मंत्री बनना गौरव की बात : सांसद

